IMG-20260516-WA0157

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया रील्स को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी विभागीय कार्रवाई। सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता से यूपी पुलिस की छवि प्रभावित, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर का पत्र जारी।

डीजीपी मुख्यालय एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने पत्र जारी करते हुए सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वर्दी में रील्स बनाना और ड्यूटी के दौरान वीडियो शूट करना पूरी तरह अनुचित है। आपत्तिजनक पोस्ट और रील डालने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित करने के निर्देश भी दिए।

पुलिसकर्मियों की वायरल रील्स पर यूपी पुलिस मुख्यालय से एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने जारी सख्त आदेश में, URL समेत सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। हर महीने सोशल मीडिया पॉलिसी उल्लंघन की रिपोर्ट भेजने के भी आदेश।

हाल के दिनों में कई पुलिसकर्मियों के आपत्तिजनक पोस्ट और रील्स एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिससे न केवल शासकीय कार्य प्रभावित हो रहा है, अपितु यूपी पुलिस की गरिमा एवं छवि भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो रही है, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया है। आदेश में कहा गया है कि पुलिस की छवि और अनुशासन बनाए रखना हर कर्मचारी की जिम्मेदारी है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *