
Oplus_16908288
लखनऊ: अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना में 15 लोगों की मौत के मामले में भवन मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, लापरवाही और अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान भवन में सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी के संकेत मिले हैं।
प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई करते हुए ऊर्जा विभाग, फायर विभाग और एलडीए के चार अधिकारियों को निलंबित किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस भवन में हादसा हुआ, उसका मूल नक्शा आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत था, जबकि वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और शासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।






