
Oplus_16908288
देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 6 दिन तक बंद रह सकता है, 23-28 मई तक नहीं होंगे काम. इस दौरान बैंक ब्रांचेज पूरी तरह से बंद रहेंगे. ऑफलाइन कोई भी काम नहीं किया जाएगा.
अगर आपका भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में अकाउंट है और आपको ब्रांच पर कुछ काम कराने जाना है तो फटाफट करा लीजिए, क्योंकि 23 मई, 2026 से 6 दिनों तक देश का सबसे बड़ा बैंक बंद रह सकता है और यह बंद पूरे देश में रह सकता है.
लेकिन, ऑनलाइन काम जारी रहेंगे. एसबीआई ऑनलाइन मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई पेमेंट और एटीएम जैसे काम सामान्य तरीके से चलते रहेंगे. लेकिन अगर आपको SBI के ब्रांच में जाकर काम पूरा करना है तो आपको 23 मई से पहले ही जाकर पूरा करा लेना चाहिए.
SBI स्टाफ फेडरेशन ने 25-26 मई (सोमवार और मंगलवार), 2026 को एक प्रस्तावित हड़ताल की जानकारी दी है. यह हड़ताल भर्ती और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) फंड मैनेजरों के चयन जैसे मुद्दों को सुलझाने के लिए बुलाई गई है.
6 दिनों तक बैंक बंद रहने के पीछे की वजह है 23 मई को महीने का चौथा शनिवार है, नियम के अनुसार महीने के चौथे शनिवार को देशभर के सभी बैंक बंद रहते हैं. वहीं 24 मई रविवार को वीकली ऑफ होने के कारण SBI के सभी बैंक बंद रहने वाले हैं, जिस कारण इस हफ्ते 2 दिनों का वीकेंड रहने वाला है. 25 और 26 मई 2026 को एसबीआई के कर्मचारी हड़ताल पर रह सकते हैं. यानी ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने सोमवार और मंगलवार को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. अगर ये हड़ताल होती है, तो इन दो दिनों में बैंक में कोई काम नहीं हो पाएगा. 27 और 28 मई 2026 को ईद-उल-अजहा के मौके पर दो दिन बैंक की छुट्टी रहेगी. RBI के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, जम्मू और कश्मीर में बैंक बकरीद (27 और 28 मई) के मौके पर दो दिनों तक बंद रहेंगे.






