IMG-20260515-WA0140

15 मई 2026 को केंद्र सरकार ने पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग ₹3 से ₹3.25 प्रति लीटर तक की वृद्धि की है. तेल विपणन कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय दरों में अस्थिरता और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों (वेस्ट एशिया संकट) के कारण यह कदम उठाया है. 4 साल के बाद यह बड़ी बढ़ोतरी की गई है. यह मूल्य वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. लखनऊ में पेट्रोल लगभग ₹3.14 और डीजल ₹3.11 महंगा हुआ है. दिल्ली में अब पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर हो गया है.

शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही सीएनजी की कीमतों में भी ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों का बजट और बिगड़ गया है.

बड़ा उलटफेर: सुबह पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ तो वहीं चांदी ₹17000 और सोना ₹3000 हुआ सस्ता.

भारत सरकार ने जब सोने के आयात पर कस्‍टम ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर 15 प्रत‍िशत क‍िया तो घरेलू लेवल पर एक ही द‍िन में दाम में जबरदस्‍त तेजी देखी गई. लेक‍िन सोने की कीमत पर इंटरनेशनल मार्केट में चल रही हलचल का हुआ असर. ग्‍लोबल उथल-पुथल और इकोनॉम‍िक पॉल‍िसी में बदलाव का सीधा असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिला.

सोना शुक्रवार को ₹3000 और चांदी करीब ₹17000 क‍िलो सस्ती हुई. सोने और चांदी के दाम में यह ग‍िरावट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज, बुल‍ियन मार्केट और सर्राफा बाजार सभी जगह देखी जा रही है. एमसीएक्‍स पर शुक्रवार सुबह सोना ₹2918 प्रत‍ि 10 ग्राम की ग‍िरावट के साथ ₹159060 प्रत‍ि 10 ग्राम पर देखा गया. वहीं, चांदी ₹16863 से टूटकर ₹274239 प्रत‍ि क‍िलो पर देखी गई. आम आदमी पर सोने-चांदी की कीमत में उठापटक का सबसे ज्‍यादा असर सर्राफा बाजार से पड़ता है.

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की नए दरें लागू

पेट्रोल की नई कीमतें :

नई दिल्ली – 97.77 प्रति लीटर

चेन्नई – 103.67 प्रति लीटर

भुवनेश्वर – 104.19 प्रति लीटर

चंडीगढ़ – 97.27 प्रति लीटर

हैदराबाद – 110.89 प्रति लीटर

कोलकाता – 108.70 प्रति लीटर

मुंबई – 106.68 प्रति लीटर

गुड़गांव – 98.47 प्रति लीटर

नोएडा – 97.78 प्रति लीटर

बेंगलुरु – 106.21 प्रति लीटर

जयपुर – 107.97 प्रति लीटर

लखनऊ – 97.55 प्रति लीटर

पटना – 108.55

डीजल की नई कीमतें:

नई दिल्ली – 90.67 प्रति लीटर

जयपुर – 93.23 प्रति लीटर

लखनऊ – 90.82 प्रति लीटर

पटना – 94.63

कोलकाता – 95.13 प्रति लीटर

मुंबई – 93.14 प्रति लीटर

चेन्नई – 95.25 प्रति लीटर

गुड़गांव – 90.94 प्रति लीटर

नोएडा – 91.02 प्रति लीटर

बेंगलुरु – 94.10 प्रति लीटर

भुवनेश्वर – 95.74 प्रति लीटर

चंडीगढ़ – 85.25 प्रति लीटर

हैदराबाद – 98.96 प्रति लीटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *