
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सितंबर की शुरुआत के साथ ही मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 2 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।
प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर नगर, रायबरेली, आगरा, इटावा, झांसी और ललितपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
वहीं पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की आशंका को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी और पूर्वी यूपी में अगले 3 से 4 दिनों तक बारिश का जोर बना रह सकता है।
बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने कई निम्न दबाव क्षेत्रों के कारण मानसून लगातार सक्रिय है। अगस्त में भी उत्तर प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई।
ऐसे में खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखें।
#UPWeather #RainAlert #HeavyRain #Lucknow #UttarPradesh #WeatherUpdate #Monsoon #YellowAlert






