Oplus_16908288

Oplus_16908288

झाँसी, 20 जून 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झाँसी में नव-निर्मित सर्किट हाउस परिसर का लोकार्पण कर जिले को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं अतिथि आवासीय केंद्र की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने नवीन सर्किट हाउस का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झाँसी में नए सर्किट हाउस का निर्माण क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक दक्षता को नई गति प्रदान करेगा। यह परियोजना न केवल पुराने सर्किट हाउस की क्षमताओं को सुदृढ़ करेगी, बल्कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और अन्य आगंतुकों को बेहतर आवास एवं कार्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी।

लगभग 4.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस अत्याधुनिक सर्किट हाउस में 5 सुसज्जित अतिथि कक्ष, 10 बेड की डॉरमेट्री, 25 व्यक्तियों की क्षमता वाला मीटिंग हॉल, 24 व्यक्तियों के लिए डायनिंग हॉल तथा आधुनिक मॉड्यूलर रसोई की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आधारभूत ढांचे के विकास के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्थाओं को भी आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह नया सर्किट हाउस झाँसी की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह, जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *