Oplus_16908288

Oplus_16908288

लखनऊ में मिशन शक्ति के तहत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन, अपर्णा यादव ने बांटी बेबी किट

लखनऊ में मिशन शक्ति अभियान के तहत राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने लोकबंधु श्री राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय और डॉ. राम प्रकाश गुप्ता मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय में नवजात बालिकाओं के जन्म पर खुशी जाहिर करते हुए बेबी किट वितरित कीं।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म भी आयोजित की गई। अपर्णा यादव ने नवजात शिशुओं के साथ केक काटकर परिवारों को शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद उन्होंने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय बालिका गृह और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एनआईओएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली 63 बालिकाओं को बैग वितरित किए गए। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए अधिकारियों को नियमित प्रेरणात्मक एवं कौशल विकास कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए।

अपर्णा यादव ने कहा कि बालिकाओं को बेहतर शिक्षा और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने सफल व्यक्तित्वों की प्रेरक कहानियों को ऑडियो-विजुअल माध्यम से बच्चों तक पहुंचाने की भी सलाह दी।

दौरे के अंत में महिला आयोग सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *