IMG-20260619-WA0183

हरिद्वार भूमि खरीद मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए गए हैं।

सरकार ने तत्कालीन नगर आयुक्त हरिद्वार नगर निगम वरुण चौधरी को सेवा से बर्खास्त करने की संस्तुति की है। वहीं, तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह को अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ मेजर पनिशमेंट की कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

इसके अतिरिक्त, तत्कालीन एसडीएम अजयवीर सिंह के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने और उनकी तीन वेतन वृद्धियां रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं।

हरिद्वार भूमि खरीद मामले में अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद सरकार ने जांच शुरू कराई थी। विस्तृत जांच और ऑडिट के आधार पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। जनहित, पारदर्शिता और जवाबदेही से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सरकार की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर स्पष्ट संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *