
लखनऊ: पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दो टूक नसीहत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ड्यूटी के दौरान रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी के समय सोशल मीडिया गतिविधियों में व्यस्त रहना अनुशासन के विपरीत है। ऐसे कृत्यों से विभाग की छवि प्रभावित होती है और जनता के बीच गलत संदेश जाता है।
योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों से अपने दायित्वों के प्रति गंभीर रहने की अपील करते हुए कहा कि वर्दी की गरिमा बनाए रखना हर जवान की जिम्मेदारी है।
“रील नहीं, ड्यूटी पर फोकस करें”, मुख्यमंत्री का साफ संदेश।






