September 24, 2026
पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड में देरी पर यूनियन सख्त, सूचना निदेशक से की अहम मांग

पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनने में देरी पर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने जताई चिंता

 

नीरज द्विवेदी। लखनऊ, 2 जुलाई। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सूचना निदेशक विशाल सिंह से मुलाकात कर पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनने में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की। यूनियन ने लंबित आवेदनों की स्टेटस रिपोर्ट जारी करने और प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की।

 

यूनियन ने बताया कि पिछले वर्ष जुलाई में सूचना निदेशालय में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप लगाया गया था। जिन पत्रकारों के आवेदन तकनीकी या अन्य त्रुटियों के कारण लंबित थे, उनसे दोबारा फॉर्म भरवाए गए थे। हालांकि, एक वर्ष बीत जाने के बावजूद बड़ी संख्या में आवेदन अब भी लंबित हैं। साथ ही एजेंसी द्वारा नए आवेदन भी स्वीकार नहीं किए गए।

 

प्रतिनिधिमंडल ने सूचना निदेशक से अनुरोध किया कि आयुष्मान योजना का कार्य देख रही एजेंसी को लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही सूचना निदेशालय और जिला सूचना कार्यालयों में विशेष कैंप आयोजित कर पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेज किया जाए।

 

यह प्रतिनिधिमंडल लखनऊ मंडल अध्यक्ष शिवशरण सिंह के नेतृत्व में मिला। प्रतिनिधिमंडल में शिव विजय सिंह, अनिल कुमार सैनी और अनिल त्रिपाठी भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *