September 24, 2026
IMG-20260901-WA0162

प्रयागराज/लखनऊ, 01 सितंबर 2026।

UPTET 2026 के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से प्राप्त आपत्तियों और असंतोष संबंधी प्रत्यावेदनों के निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 01/2026 शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) की लिखित परीक्षा का परिणाम 26 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था। परिणाम जारी होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने आयोग कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से, रजिस्टर्ड डाक और ई-मेल के माध्यम से अपनी आपत्तियां एवं प्रत्यावेदन भेजे हैं।

🔎 समिति करेगी गहन जांच

अभ्यर्थियों से प्राप्त प्रत्यावेदनों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के लिए गठित 5 सदस्यीय समिति सभी मामलों के विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा करेगी। समिति अपनी आख्या आयोग को उपलब्ध कराएगी, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदनों का निस्तारण किया जाएगा।

📧 इस ई-मेल पर भेजें प्रत्यावेदन

UPTET 2026 से संबंधित प्रत्यावेदन भेजने के इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक ई-मेल आईडी:

upessc.prayagraj@gmail.com

पर अपना प्रत्यावेदन भेज सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त प्रत्यावेदनों की जांच समिति की आख्या के आधार पर की जाएगी और उसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *